भरतपुर। हिन्दू ह्रदय सम्राट वीर शिरोमणि राजा खेमकरण सोगरिया जी के जन्मजयंती आयोजन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज आगाज हुआ। शहर के एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कलेंडर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति के हेमू भवनपुरा ने बताया कि ये कार्यक्रम तीन दिवसीय है जिसके तहत आज कलेंडर का विमोचन हुआ है। वहीं 13 जनवरी को सुबह 10.30 बजे दोनों प्रतिमा जघीना मोड़ और कराही(फतेहपुर सीकरी) पर पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। शाम 6 बजे प्रतिमा स्थल पर 342 दीपक जला कर दीपोत्सव किया जाएगा। 14 जनवरी को सुबह 10.30 बजे चौबुर्जा स्थित फतेहघडी पर हवन एवम संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
ये कार्यक्रम सर्वजातीय, सर्व गोत्रीय, सर्व दलीय रहेगा, क्योंकि राजा खेमकरण सोगरिया सनातनी योद्धा थे। सर्वजातीय थे ना कि किसी जाति विशेष के। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दलवीर सिंह, डॉ लोकपाल सिंह, हेमू भवनपुरा, निरंजन सोगरवाल, सुशील सोगरवाल, मनोज जघीना, गिर्राज जघीना, कल्याण सिंह(मई गुर्जर), भूपाल सिंह, अभिषेक तिवारी, चन्दरवीर जघीना, वीरेंद्र देशवाल, देवेश चोधरी आदि लोगो ने भाग लिया।
