Headlines

योगी मंत्रिमंडल से एक ओर मंत्री ने छोड़ा बीजेपी का साथ, अब वन मंत्री दारा सिंह ने दिया इस्तीफा

दारा सिंह

लखनऊ : योगी मंत्रिमंडल से एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि वे दलितों, किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा से आहत हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे भी वे आहत हैं।

खबर है कि दारा सिंह को चार्टर्ड प्लेन से तुरंत दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी सपा का दामन थामने वाले हैं। दारा सिंह ने 2017 चुनाव से पहले बसपा छोड़कर कर भाजपा का दामन था। अभी तक मऊ के मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *