बीकानेर: बीकानेर में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो दोस्त किसी बात को लेकर आमने सामने हो गए ओर झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में कहा सुनी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी। आपसी रंजिश में विकास रंगा ने भंवरलाल जाजड़ा को मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास स्थित एक श्मशान के पास मंदिर में बुलाया और चाकू घोंप दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सुभाष शर्मा ने यह जानकारी दी।
श्मसान घाट के पास भंवरलाल जाजड़ा ने विकास रंगा को झगड़ा सुलझाने बुलाया था कहा- कि समझौता कर लेते हैं। इसी दौरान दोनों में कहासुनी और हो गई और विकास रंगा ने भंवरलाल को चाकू मार दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
पास से गुजर रहे लोगों ने उसे ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में नयाशहर थानाधिकारी गाेविन्द सिंह चारण ने बताया कि मर्डर हुआ है लेकिन वो स्वयं जिले से बाहर है। जानकारी के अनुसार मृतक का शव पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर से अब मोर्चरी में शिफ्ट किया जा रहा है।
विकास रंगा को ढूंढ रही पुलिस
घटना के बाद से पुलिस विकास रंगा को ढूंढ रही है जो नयाशहर थाना क्षेत्र में ही कहीं रहता है। एमएम ग्राऊंड के पास उसका मकान बताया जा रहा है। पुलिस को अभी मृतक के परिजनों को संभालने में लगी है और बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी जायेगी। अभी शव माेर्चरी में रखा गया है।