Headlines

विधायक अमीन खान का बड़ा बयान: सचिन पायलट हमारे नेता हैं

बाड़मेर: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अमीन खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सचिन पायलट हमारे नेता हैं। अभी बच्चे हैं। आने वाला समय सचिन पायलट का है। बयानबाजी के सवाल के जवाब पर अमीन खान बोले- लोकतंत्र है इसमें सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। मतभेद पहले भी होते रहे हैं। आगे भी होते रहेंगे। बीजेपी में तो गुटबाजी चल रही है।

अभी विधायक अमीन खान ने दिल्ली दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होने जवाब में कहा कि दिल्ली में हमारे मित्र हैं। हमारे नेता भी हैं। दिल्ली आते जाते रहते हैं। दिल्ली में हमने किसी की शिकायत या सिफारिश करने के लिए नहीं गए थे। मैंने तो राजस्थान प्रभारी अजय माकन को बोल दिया कि मुझे मंत्री नहीं बनाना है।

मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व 

बाड़मेर का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व के सवाल पर बोले- पिछली कांग्रेस सरकार में दो मंत्री थे। यह बात सही है ,लेकिन मंत्री बनाने का अधिकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है। अब वो बाड़मेर से एक बनाये या दो यह मुख्यमंत्री का अधिकार है।

राजस्थान में बीते कुछ माह से सियासी उठापटक का दौर जारी है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के विधायक और नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आपसी बयानबाजी के बीच अटकलों का भी दौर जारी है। विधायक अमीन खान के बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *