Headlines

भीमसिंह चूंडावत ने कुराबड़ क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा

Bhim Singh Chundawat assured to solve the problems of Kurabad area

उदयपुर। समाजसेवी भीमसिंह चूंडावत ने आज कुराबड़ क्षेत्र में पहुंचकर आम जनता की समस्या को सुना तथा उनके निवारण के लिए उचित कदम उठाने का एवं समस्या निवारण के भरोसा दिलाया।
उन्होंने डांगी समाज के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठजनो से भेंट कर समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त कर समाजहित में आगामी समय में कार्य करने की प्रेरणा ली, पेयजल समस्या जिससे क्षेत्रवासी काफी समय से परेशान है, इस समस्या के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मंत्रणा की और जल्द से जल्द सुधार हेतु बात कहीं।
इस अवसर पर चूंडावत ने युवाओं को स्वावलम्बी बन खुद का कोई रोजगार शुरू करने व अत्याधुनिक तरिके से खेती कार्य में जुटकर अपना जीवन यापन करने की शिक्षा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *