Headlines

खेल को खेल की भावना से खेले : गुर्जर

भीलवाड़ा  : माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के फान्दू की झोपड़ियां गांव में देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेले एवं शिक्षा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़े।

इस अवसर पर राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर सरपंच, बेगूं उप प्रधान गोदुलाल गुर्जर, राजगढ़ सरपंच शिवकुमार गुर्जर, श्यामगढ़ सरपंच सूरजमल गुर्जर, गुर्जर छात्रावास निर्माण समिति माण्डलगढ़ के अध्यक्ष नन्दलाल गुर्जर, देवा गुर्जर कोटा, बीछोर सरपंच राकेश गुर्जर, किशनगढ़ सरपंच रामस्वरूप गुर्जर, सामरिया सरपंच शिवलाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य गोपाल गुर्जर, गणेश गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, जयलाल रैबारी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुर्जर, देव क्लब के अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, सीताराम गुर्जर, सतु गुर्जर, प्रभु गुर्जर, नारायण गुर्जर आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन देव सेना के तहसील अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बजरंग क्लब माण्डलगढ़ की टीम विजेता एवं श्री देव क्लब फान्दु की झौपडिया की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *