जयपुर: संस्कार भारती जयपुर महानगर द्वारा आयोजित भारत विजय स्वर्ण महोत्सव एवं अभिनंदन समारोह चेंबर भवन जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में भारत-पाक युद्ध मैं भाग लेने वाले वीर सेनानी प्यारे लाल यादव का सम्मान किया गया। दो बार की एवरेस्ट विजेता मेजर दीपिका राठौड़ के पिता श्री गणपत सिंह राठौड़, चित्रकार चंद्र प्रकाश गुप्ता का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बालाजी हाथोज धाम के महाराज बालमुकुन्दाचार्य जी ने कहा कि हमारे संस्कार ही परिवार को जोड़ते हैं, यह काम संस्कार भारती कर रही है । इसी अवसर पर संस्कार भारती के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अश्विन दलवी एवं कार्यकारी सदस्य डॉ रविंद्र भारती का अभिनंदन किया गया। विशिष्ठ अतिथि ललित सिंह तालेड़ा ,प्रताप भानु सिंह शेखावत, डाँ के. एल. जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र मिलन एवं प्रदीप सिंह राजावत ने किया।

