Headlines

शिक्षक दिवस पर विप्र फाउंडेशन शैक्षिक प्रकोष्ठ ने शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षक दिवस पर विप्र फाउंडेशन शैक्षिक प्रकोष्ठ ने शिक्षकों का किया सम्मान

भरतपुर। विप्र फाउंडेशन शैक्षिक प्रकोष्ठ भरतपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनन्दन एवं “वर्तमान समय मे शिक्षक की भूमिका” विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन होटल गोविन्दम सेक्टर 3 पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन जोन-1 ड़ी (राज.)के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदाचार्य एवं संस्कृत विद्वान शिक्षक आचार्य धरणीधर ने की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार आर.के शर्मा,विप्र फाउंडेशन जॉन-1 डी (राज.) के प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा रहे। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।

शिक्षक दिवस पर विप्र फाउंडेशन शैक्षिक प्रकोष्ठ ने शिक्षकों का किया सम्मान

शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने स्वागत भाषण दिया एवं सभी मंचासिन अतिथियों का प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने माला अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर ने विप्र फाउंडेशन संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी व सभी मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षक अभिनन्दन में केदार नाथ पाराशर,महेंद्र शर्मा, केशव देव शर्मा, सुभाष पाराशर, शिव दयाल कटारा,राजेश पाराशर , देवेन्द्र बंटी, अशोक लवानिया, बाबू लाल काटारा, महेश लवानिया, अनिल शर्मा, विवेक शर्मा, बलबीर शर्मा, दिवाकर शर्मा, मदन मोहन शर्मा, बृजेश तिवारी, मनोज शर्मा, पंच, दीनदयाल शर्मा,चंद्र शेखर वशिष्ठ,प्रमोद शर्मा , भूपेंद्र सेथरा आदि शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, व अंग वस्त्र पहना कर अभिनन्दन व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हेमंत शर्मा, कमल कांत त्यागी, देवाशीष भारद्वाज, वीरेन्द्र शुक्ला, नेत्रकमल मुदगल, राम निवास शर्मा, हरि चरण शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, माधव भारद्वाज, उद्धव शर्मा, जतिन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *