Headlines

मंत्री के सामने ही कार्यकर्ता में चले लात ग़ुस्से

भरतपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासन गांव के संग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव-गांव में ग्रामीणों को पट्टे बांटे जा रहे हैं। इसी कड़ी में कल मंत्री सुभाष गर्ग ने अभियान के तहत जिले का गामड़ी गांव में पट्टे बांटने के लिए गए थे। मंत्री सुभाष गर्ग को एक व्यक्ति गांव की समस्या बताने लगा। तभी उसे गांव के दूसरे व्यक्ति ने बीच में टोक दिया इसी बात को लेकर दोनों युवक आपस में भिड़ गए। जिसका वायरल वीडियो सामने आया है।

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके के गामड़ी गांव में मंत्री सुभाष गर्ग की सभा ख़त्म होने के बाद लोग मंत्री गर्ग को गांव और अपनी समस्याएं बता रहे थे। तभी बंटी बघेल नाम के व्यक्ति ने मंत्री गर्ग को गांव में पानी निकासी की समस्या बताने लगा। इतने में उसे गांव के दूसरे व्यक्ति किशोर शर्मा ने टोक दिया जिसके बाद दोनों में मंत्री के सामने ही कहासुनी हो गई।

दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई और आपस में एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे। मौके पर मौजूद लोग और मंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे दोनों में बीच बचाव करवाया। झगड़ा होते ही मंत्री गर्ग वहां से निकल गए। पुलिस ने झगड़े के बाद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *