पार्षद रेनू गोरावर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नियुक्त

पार्षद रेनू गोरावर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नियुक्त

भरतपुर: विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 डी के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर व प्रदेश महामंत्री और भरतपुर प्रभारी दयाचंद पचौरी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. आरती भारद्वाज की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री सावित्री शर्मा द्वारा विप्र फाउंडेशन भरतपुर प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ के दायित्व पर कोंग्रेस नेता एवं नगर निगम भरतपुर की पार्षद रेनु गोरावर को नियुक्त किया गया है।

रेनू गोरावर के विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी महिला प्रकोष्ठ मे प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश महामंत्री देवाशीष भारद्वाज, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नेत्रकमल मुदगल एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भरतपुर लक्ष्मी शर्मा, प्रदेश सचिव अनिता शर्मा, जिला महामंत्री पूनम शर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *