Headlines

बृजभूमि कल्याण परिषद का हर घर मे रामायण व गीता पाठ का लक्ष्य

बृजभूमि कल्याण परिषद का हर घर मे रामायण व गीता पाठ का लक्ष्य

भरतपुर: बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर के तत्वधान में श्री हनुमान मंदिर आदर्श नगर चांदपोल दरवाजे के पास बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर महानगर की बैठक की गई जिस में संगठन की रीति नीति व विस्तार पर चर्चा की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए सभाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर ने कहा कि बृज भूमि कल्याण परिषद सेवा संस्कार धर्म जागरण सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रही है। जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर घर मे रामायण व गीता का पाठ हो इस लिए मकर संक्रांति पर रामायण व गीता का अवश्य दान करे। प्रदेश महासचिव
अनिल भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा पाठ्यक्रम में रामायण व गीता व हमारे महापुरुषो की जीवनी व उनके वीरता व शौर्य की गाथाये पढ़ाई जावे । भरतपुर के महाराजा सूरजमल की जीवनी पाठ्यक्रम शामिल हो इस के लिए सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2022 01 04 at 19.43.19

13 फरवरी को महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन बृजभूमि कल्याण परिषद व राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ भरतपुर के सयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। भरतपुर के प्रमुख समाजसेवी कौशलेश शर्मा का उनके जन्मदिन के अवसर पर उनका साफा माल्यापर्ण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शहर अध्यक्ष लोकेश पाराशर ने अभिनंदन किया। तदोउपरांत सुंदर कांड का संगीतमय पाठ की या व प्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट राकेश धनवाड़ा,राजीव तिवारी, के के शर्मा,केशव देव शर्मा,मदन मोहन शर्मा,राजू पण्डित,धर्मेंद्र फ़ौजदार,आनंद बिहारी,प्रेम लवानिया,विनय अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *