Headlines

बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर का जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं कृष्ण सखाओ का अभिनन्दन कार्यक्रम

भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य पर भजन संध्या एवं कृष्ण सखाओ का अभिनन्दन कार्यक्रम गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एस. टी. सी. हाउसिंग बोर्ड भरतपुर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान के प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज, व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद दयाचन्द पचौरी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा ठेकेदार, बृज भूमि कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल, जिला उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, सह व्यवस्था प्रमुख मदनमोहन शर्मा रहे।

कार्यक्रम संयोजक बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के जिला महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा व महानगर संयोजक मनीष तिवारी रहे। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अथितियों ने भगवान कृष्ण का विधिवत रूप से पूजन कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया व उसके बाद सभी मंचासीन अथियो का स्वागत माला साफ़ा पहनाकर किया गया। गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भवन निर्माण में सहयोग करने वाले महानुभावो का कृष्ण सखा रूप में बृज भूमि कल्याण परिषद की ओर से प्रस्सति पत्र देखर सम्मानित किया गया।

इनमें महेश शर्मा, दिनेश गुप्ता, शांति देवी, भगवान सिंह रामस्वरूप, पुष्पा देवी,प्रताप सिंह, नरसिंह मीणा, लक्षमण चौधरी, आशा शर्मा, महावीर सिंह, संजय भदौरिया, राघवेंद्र सिंह,भगवान सिंह, भगवान सहाय पाराशर, खेमचंद शर्मा, दाऊदयाल खंडेलवाल, नीरज पाराशर, बृजेश सिंह, कपूर चन्द,दयाचन्द, महेंद्र सिंह, मलखान सिंह,सुशील कुमार, रामवती देवी,केशव देव शर्मा,लोकेश शर्मा,मुरारी लाल,नीतू अरोड़ा,पूरन चन्द शर्मा, हरेंद्र सिंह,राजेन्द्र शर्मा,हरेंद्र सिंह,संजीव कुलश्रेष्ठ, अमरचंद एडवोकेट,मधुराज कुलश्रेष्ठ, सपना दीक्षित, दाऊदयाल, राधारानी,रेखा,किशन अरोड़ा,राहुल शर्मा, सहित 51 कृष्ण भक्तों का सम्मान बृज भूमि कल्याण परिषद के द्वारा किया गया।

इसके बाद कृष्ण जन्मोत्सव भजनों की प्रस्तुति के भजन संध्या प्रारम्भ हुई। इस अवसर पर जिला सम्पर्क प्रमुख कमल कांत त्यागी,जिला युवा मोर्चा प्रमुख हेमंत शर्मा,भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज, शुभम सेथरा, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *