जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने संस्था की ओर से निर्माणाधीन सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन के लिए कई भामाशाह व संस्था आगे आए है उनमें उदयपुर के प्रमुख व्यवसायी राधेश्याम सिखवाल भी शामिल है जिन्होंने 11 लाख रुपए का योगदान किया है। आपका उदयपुर में स्थापित विप्र कॉलेज में भी बड़ा योगदान रहा हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के नाम से भी भवन की एक विंग बनेगी। इस विंग पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी तरह मोतीडूंगरी महंत कैलाश शर्मा ने मंदिर ट्रस्ट से 5,51000 रुपये की राशि का योगदान भवन निर्माण के लिए दिया है।
आपको बता दे कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन में निम्बार्काचार्य श्रीजी के नाम से वैदिक पीठ के लिए 21,000,00 रुपए देवाचार्य श्री श्यामशरण श्रीजी महाराज ने, इसी प्रकार 46 लाख रुपए की बड़ी राशि सांसद रामचरण बोहरा ने सांसद कोष से देने तथा डॉ. महेश जोशी ने भी एक लाख व्यक्तिगत खाते से तथा विधायक मद से भी अधिक से अधिक राशि उपलब्ध करवाने की बड़ी घोषणा भूमि पूजन समारोह में की थी।
