Headlines

एनटीए ने जारी किया JEE Main सेशन 4 का एडमिट कार्ड

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज ही JEE Main सेशन 4 के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। अब JEE Main के छात्र अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर का या अपनी जन्म के तारीख का उपयोग कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main का चौथा और फाइनल सत्र अगस्त में 26,27,31 और सितंबर में 1 और 2 तारीख को आयोजित होगा। इस साल जेईई मेन के चौथे सेशन के लिए 7 लाख से अधिक इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

JEE Main के एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को सेल्फ डेकलेरेशन फॉर्म भी भरना होगा। सेल्फ डेकलेरेशन फॉर्म भी एडमिट कार्ड का हिस्सा है और यह एडमिट कार्ड के पहले पन्ने पर छपा होगा। इस सेल्फ डेकलेरेशन फॉर्म पर छात्र के अभिभावक के हस्ताक्षर साथ हीं साथ उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान और उनका हस्ताक्षर होना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड के लिए जारी हुए 3 लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main सेशन 4 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक छात्रों को प्रदान किए हैं। अगर कोई भी लिंक का सर्वर ज्यादा व्यस्त होता है तो छात्रा दूसरे या तीसरे लिंक का प्रयोग कर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) निकाल सकता है। यह तीनो लिंक एनटीए ने जेईई के आधिकारिक वेबसाइट पर मुहैया कराई है। जेईई के फाइनल सेशन में भाग लेने वाले छात्र यह सुनिश्चित कर ले वह परीक्षा के लिए जाते वक्त एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर ही परीक्षा केंद्र में जाए। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ ले। अगर एडमिट कार्ड में कोई भी जानकारी गलत लगती है तो वह इस गलती को सुधरवाने के लिए तुरंत इनसे संबधित अधिकारी से बातचीत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *