नागौर। आरएलपी सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दो या दो वर्ष से अधिक के गोवंश की राज्य और राज्य से बाहर निकासी की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा है।
बेनीवाल ने मोदी और गहलोत को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान में नर गोवंश तीन वर्ष या इससे अधिक की निकासी को प्रावधान है। किसान और पशुपालक पर नर गोवंश के लंबे लालन पालन से अधिक आर्थिक भार पड़ रहा है। नागौर बैलों की विश्व प्रसिद्वि का उल्लेख करते हुए बेनीवाल ने कहा कि इन पाबंदियों के चलते नागौर का हर गोवंश बाहर जाने से न केवल वंचित हो रहा है, बल्कि दौहरी मार पशुपालकों पर पड़ रही है। पशु मेलों का तो कुछ अर्से से अस्तित्व ही संकट में है।
किसानों व पशुपालकों की मांग पर देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 2 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गोवंश को राजस्थान के अंदर या बाहर ले जाने की स्वीकृति देने की मांग के मामले में हस्तक्षेप करने को लेकर पत्र ई मेल किया ! pic.twitter.com/f9dopoT6zi
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 21, 2021
आरएलपी सुप्रिमों ने पत्र में कहा कि राज्य स्तर पर इस मसले को लेकर मंत्रिमंडल उप समिति भी गठित है, लेकिन का इस मामले में कोई निर्णय ना होने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बेनीवाल ने मोदी से भारत सरकार के मंत्रालय तथा राज्य सरकार में अटके मसले को शीघ्र हल करवाने की मांग की है। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर शीघ्र फैसला करवाने का आग्रह किया है।
