मुम्बई। आज निर्जला एकादशी पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई ने गोरेगांव, कांदिवली एवम मलाड की 4 गौशालाओं में प्रत्येक में गौमाता के लिए हरे चारे के एक-एक ट्रक, सूखे चारे के एक-एक ट्रक, तरबूज, आम, केला, गुड़ एवम लड्डू की अनेक सवामणियों की सेवा का भव्य कार्यक्रम किया।
इस गौसेवा कार्यक्रम का समापन वाघेश्वरी मंदिर उदासीन आश्रम गौशाला, मलाड (पूर्व), मुम्बई में हुआ जहां पर महिला प्रकोष्ठ की लगभग 25 महिला सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती मंगला पुरोहित एवम कार्यकारिणी सदस्यों के नेतृत्व में अपने हाथों से गौसेवा की। विशेष अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा सीए एवम मुम्बई अध्यक्ष मनोज शर्मा ने उपस्थित रह कर गौसेवा करते हुए सबका उत्साह वर्धन किया।
गौसेवा के इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ द्वारा गौपूजन के साथ ही साथ आश्रम के मठाधीश उदासीन बाबा पुनमदास एवम समस्त गौसेवकों का भी शाल ओढा कर सम्मान भी किया गया। उपस्थित समस्त अतिथियों एवम सदस्यों ने गाय, गीता, गायत्री जो कि ब्राम्हण समाज के स्तंभ हैं, पर आधारित इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और इस तरह की गौशालाऒं में जहां पर की वास्तव में आवश्यकता है, वहीं पर भविष्य में भी पुनः सेवा कार्यक्रम करने का आग्रह किया।
