Headlines

बाड़मेर नेशनल हाईवे पर हादसा, बस और बोलेरो में भिड़ंत, 4 महिलाओं की मौत, 10 घायल

Accident on Barmer National Highway, bus and Bolero collide, 4 women killed, 10 injured | बाड़मेर नेशनल हाईवे पर हादसा, बस और बोलेरो में भिड़ंत, 4 महिलाओं की मौत, 10 घायल

बाड़मेर: बाड़मेर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात कुशल वाटिका से पहले गोलाई में रोडवेज बस व बोलरो की भिडंत में चार महिलाओं की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए। बोलेरो और बस की भिड़त इतनी तेज थी बोलेरो का पीछे का हिस्सा करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा। दुर्घटना में घायल 10 लोगों में से एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को सुदाबेरी निवासी बोलेरा कैंपर से लोहावट देवी-देवता के दर्शन कर अपने गांव जा रहे थे। चौहटन चौराहे से निकलकर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर सामने से आ रही रोडवेज बस की गोलाई में आमने-सामने से भिड़ गई। बस से टकराने के बाद बोलेरो के हिस्से टूट-टूट कर गिर गए। बस में चार-पांच लोग ही सवार थे उनको मामूली चोटे आई हैं। बोलेरो कैंपर में बच्चे, महिलाओं सहित 18 लोग सवार थे। उनमे से चार महिलाओं की मौत हो गयी।

Accident on Barmer National Highway, bus and Bolero collide, 4 women killed, 10 injured | बाड़मेर नेशनल हाईवे पर हादसा, बस और बोलेरो में भिड़ंत, 4 महिलाओं की मौत, 10 घायल

बोलेरो के बिखरे परख्च्चे

बस और कैंपर के बीच इतनी भंयकर भिड़त थी कि बोलेरो के परख्चे उड़ गए। कैपर के पीछे का हिस्सा (ट्रोला) करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा। कैंपर में सवार महिलाओं में से 4 महिला सरीता (20) पत्नी ओमप्रकाश निवासी सदराम की बेरी, वालीदेवी (45) पत्नी मोहनराम, भंवरीदेवी (22) पत्नी श्रवण निवासी सांवा, पप्पु देवी (40) पत्नी बाबुलाल की मौके पर मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। रात को करीब 12 बजे एएसीपी नरपतसिह व सदर पुलिस जाकिर हुसैन मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे उन्होने मौके देखा।

Accident on Barmer National Highway, bus and Bolero collide, 4 women killed, 10 injured | बाड़मेर नेशनल हाईवे पर हादसा, बस और बोलेरो में भिड़ंत, 4 महिलाओं की मौत, 10 घायल

कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर एडीएम ओ पी विश्नोई, एएसपी नरपतसिह जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर लोक बंधु और एसपी आनंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों से मिल डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *