बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के प्रतिनिधि सभा की जिला बैठक दत्त मंदारेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। सभा में मुख्य अतिथि के पद पर नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी वही सभा की अध्यक्षता विप्र फॉउंडेशन के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश पण्ड्या ने की। सभा में विशिष्ट अतिथि की भूमिका में जिला अध्यक्ष योगेश जोशी, सहसंयोजक नारायण लाल त्रिवेदी ,पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र जी पंड्या एवं राजेंद्र जी द्विवेदी ,बांसवाड़ा न्यूज़ पत्रिका से सुभाष जी मेहता ,जिला संरक्षक एडवोकेट दीपक जोशी ,प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या ,कुशलगढ़ से हरेंद्र पाठक ,महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर कीर्ति आचार्य थे।सभा के मुख्य वक्ता के रूप में विप्र महाकुंभ एवं यज्ञोपवीत के जिला संयोजक ललित कुमार जोशी थे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला द्वारा विप्र फाउंडेशन की प्रार्थना” सर्व मंगल हो कामना सर्व शुभ हो कामना “के साथ की गई। अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर कीर्ति आचार्य ,तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष भूदेव भट्ट, जिला महामंत्री जनक भट्ट ,जिला शिक्षा संकल्पों के प्रज्ञेश पंड्या ,ग्रामीण महांमत्री विनय भूषण भट्ट, एडवोकेट भूषण जोशी ,एडवोकेट दुष्यंत जोशी, हेमराज जी जोशी, प्रदीप जी शर्मा ने किया।विप्र विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की ओर से राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बैठक मैं उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी का शाल ओढ़ाकर और उपरणा पहना कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभापति ने अपने उद्बोधन में कहा की राजस्थान सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है जिसने विप्र समाज मे व्याप्त गरीबी,आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ापन का संज्ञान लिया।निश्चित रूप से यह अभिनव प्रयास सम्पूर्ण भारत मे एक उदाहरण बनेगा।
सामाजिक स्तर पर श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए संगठित होने में कोई बुराई नही है। वर्तमान राज्य सरकार सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर लोगों का भला करने के लिए सदैव तत्पर और संकल्पित है। अपने कार्यकाल में शहर के विकास के किसी भी आयाम को अनछुआ नही रखने का संकल्प दोहराया।स्वागत उद्बोधन में प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या ने कहा कि विप्र महाकुंभ को सफलता के शिखर पर हर हालत में पहुंचाना है और 151 बंदूकों के यज्ञोपवीत कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण योगदान देने का अपना संकल्प दोहराया ।विभिन्न इकाइयों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भी अपनी तरफ से पूर्ण योगदान देने का आश्वासन दिया ।एडवोकेट दीपक जोशी ने अपने उद्बोधन में तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कहा ।
विप्र सभा के अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में महाभारत के उद्धरण के माध्यम से बताया कि विप्र समाज द्वारा संकल्पित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगामी एक माह में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस यज्ञ को सफल करना है । मुख्य वक्ता ललित कुमार जोशी ने यज्ञोपवीत संबंधी अपनी योजनाओं को बताया और उन्हें मूर्त रूप प्रदान करने के लिए सभी को संकल्पित होने का आह्वान किया ।जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने अपने वक्तव्य में बताया की आगामी एक माह संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर ईश्वरदास वैष्णव,कैलाश जोशी,ललित जोशी,सुरेश भट्ट,सोनिया वैष्णव,योगेश दिवाकर हेमराज जोशी ,दीपक जोशी परतापुर,बरखा जोशी,निधि जोशी,रेणु बाला भट्ट,वसु जोशी ,तारा जोशी,अन्वी जोशी ,विशाल जोशी,खुशलता भट्ट,हिना भट्ट,योगेश्वर जोशी ,रश्मि जोशी,प्रदीप शर्मा अनंत जोशी,विमल चौबीस,प्रद्युनम त्रिवेदी,अतुल व्यास,विनय भूषण भट्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला और विनोद पानेरी से संयुक्त रूप से किया और आभार जिला महामंत्री जनक भट्ट ने प्रदर्शित किया। समापन तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी के शान्ति पाठ से किया गया।
