Headlines

विप्र फाउंडेशन का यज्ञोपवित्त व विप्र महाकुंभ के लिए बड़ोदिया में जनसंपर्क

बांसवाड़ा। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा जिला संरक्षक मंडल द्वारा यज्ञोपवित्त व विप्र महाकुंभ के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत इकाई बड़ोदिया में त्रिवेदी मेवाड़ा समाज के नोहरे में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष विकास भट्ट ने की, मुख्य अतिथि संरक्षक मंडल के जयप्रकाश पंड्या , विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम संयोजक ललित कुमार जोशी व सहसंयोजक नारायण लाल त्रिवेदी थे।

जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत जिला मंत्री विनोद पानेरी, जिला उपाध्यक्ष जयंतीलाल जोशी, नारायण लाल पाठक ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ललित कुमार जोशी ने इकाई बड़ोदिया से आह्वान किया कि 3 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में वहां पर युवाओं को उपस्थित रहकर सभी दायित्वों का निर्वहन करना है साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान करना है अपने उद्बोधन में संरक्षक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या ने दधीचि का उदाहरण देते हुए त्याग और समर्पण की भावना को जागृत करने के बारे में बताएं उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यक्रम में धन के बिना कुछ भी कार्य नहीं हो सकते हैं इसलिए अधिक से अधिक सहयोग की भावना रखते हुए इसमें आर्थिक सहयोग प्रदान कर विप्र महाकुंभ और यज्ञोपवित को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

इकाई बड़ोदिया के सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत शिक्षाविद देवीलाल पानेरी, पवन जोशी ,महेश जोशी, राजेश शुक्ला आदि में इस कार्यक्रम के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा बताई है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बागीदौरा तहसील अध्यक्ष किशोर शुक्ला ने किया और आभार जिला मंत्री विनोद पानेरी ने माना अंत में सामूहिक शांति पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *