Headlines

लीमथान के मंदिरों का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार, 108 कुंडीय महायज्ञ के साथ होगा शुरू

बांसवाड़ा : महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार समय की मांग है। इनके लिए किए जानेवाला सहयोग व्यक्ति के स्वर्ग के रास्ते खोल देता है। मंदिरों में सहयोग करने वाले कि चौरासी पीढ़ियों के पुण्य का उदय होता है। यह बात गुरुवार को लीमथान स्थित परशुराम मन्दिर में कही। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ने कहा कि महाभारत काल के इस स्थान को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

यहां गुरुकुल, वेद पाठशाला, सेवा प्रकल्प व दोनों मंदिरों के भव्य निर्माण का स्वरूप शीघ्र तैयार होगा। उन्होंने एक ट्रस्ट का गठन कर सर्व समाज को साथ लेकर 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन कोरोना की समाप्ति पर होगा। इस स्थान परिसर में कथा करने की भी घोषणा उन्होंने की। महाराज ने कहा कि इस क्षेत्र में सिद्ध योगी, दिव्य आत्माओं का वास है। इस भूमि की पवित्रता व तेज से ही पांडवों का यहां आगमन हुआ था।

Limthan temples will be renovated soon, will start with 108 Kundiya Mahayagya

आरम्भ में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने स्वागत करते हुए धाम के विकास के लिए महामंडलेश्वर से सहयोग की अपील की। उन्होंने विप्र फाउंडेशन के द्वारा सर्व समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। महाराज का स्वागत कन्हैयालाल चौबीसा, हेमेन्द्र जोशी, लक्ष्मणलाल चौबीसा, हीरालाल कलाल, चंदूलाल उपाध्याय, सुधीर चौबीसा, लोकेश आचार्य, अशोक पुरोहित व भगवती शंकर जोशी ने किया। कार्यक्रम में शांतिलाल चौबीसा, शैलेन्द्र प्रभात शर्मा व हेमेन्द्र पण्डया कुशलगढ़ ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन विप्र फाउंडेशन के जिला मंत्री विनोद पानेरी ने व आभार परशुराम सेवा संस्थान के संयोजक नारायणलाल त्रिवेदी ने व्यक्त किया। इससे पूर्व महामंडलेश्वर ने कृष्ण मंदिर व परशुराम मन्दिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। यहां ब्रह्मर्षि पंडित दिव्यभारत पण्डया, निखिल त्रिवेदी, महिपालसिंह, ईश्वरदास वैष्णव उपस्थित थे। नवनीत त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विप्र फाउंडेशन के ध्वज का लोकार्पण

लीमथान में कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज ने विप्र फाउंडेशन के ध्वज का लोकार्पण किया। उन्नत समाज-समर्थ राष्ट्र के लोगो वाले इस ध्वज को लोकार्पित करते हुए महाराज ने विश्व कल्याण के कार्यों को करने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष योगेश जोशी, प्रदेश मंत्री हेमेन्द्र पण्डया, जिला मंत्री विनोद पानेरी, बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी, नारायणलाल त्रिवेदी, लोकेश आचार्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *