Headlines

इंतजार ख़त्म : RBSE 10वी का रिजल्ट कल होगा जारी

अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE 10वीं ) का रिजल्ट शुक्रवार को आएगा। 12 लाख स्टूडेंट का इंतजार कल शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। पिछले साल परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा था। इस बार बच्चों को प्रमोट किया जा रहा है। इसलिए पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट बेहतर रहेगा। बोर्ड के सचिव अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि परिणाम बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में घोषित करेंगे। इस साल दसवीं में आवेदन करने वाले 12 लाख 14 हजार 512 स्टूडेंट थे। दसवीं मूक-बधिर परीक्षा के लिए 1763, वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8355 विद्यार्थियों ने आवेदन किए।

इस वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

बोर्ड का यह परिणाम वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। जिस पर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *