बांसवाडा: बांसवाडा के लिमथान गांव स्थित प्राचीन भगवान श्री परशुराम – श्री कृष्णा मन्दिर पर विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के 54वे जन्म दिवस के अवसर पर 54 दीप प्रज्वलित कर वैदिक मन्त्रो के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की गई । इस अवसर पर आचार्य किशोर शुक्ला बड़ोदिया द्वारा स्वातिवाचन का पाठ का गायन कर सुशील ओझा के प्रती मंगल कामनाएं प्रेषित की गई ।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकाश भट्ट,तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी तलवाडा,जिला मन्त्री महेश जोशी नवागाव,गांव लीमथान से,जतिन जोशी,मनोज जोशी,प्रेमशंकर जोशी,हेमेंद्र जोशी उपस्थित रहे।

विशेष पकवान का भोग लगाया
विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के 54वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अखंड अन्न क्षेत्र मन्दारेश्वर महादेव मन्दिर ‘विप्र भोजन प्रसादी’मे विशेष पकवान बना कर भोग लगा कर आने वाले भक्तो को परोसा गया।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के नगर महामंत्री व विप्र रसोई के भंडारी अशोक पुरोहित,रामशंकर जोशी,मनोहर लाल भट्ट,व मन्दिर के पुजारी उपस्थित थे।
