बांसवाड़ा: घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने आंख के नीचे नोंच लिया। गाल का काफी हिस्सा बाहर आ गया। कुत्ते ने बच्चे के गाल वाले हिस्से को जबड़े में फंसाए रखा। बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन कुत्ते ने छोड़ा नहीं। बाद में उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया। परिजन लहूलुहान हालत में बच्चे को लेकर 70 किलोमीटर दूर महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचे।
बच्चा चिल्लाया तो लोग डंडा लेकर बचाने पहुंचे
बांसवाड़ा के तांबेसरा में 5 साल का मयूर घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। कुत्ते ने मयूर के गाल को पकड़ लिया। काफी दे तक कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा। बाद में चीख सुनकर लोग डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और मयूर को छुड़ाया। उस वक्त मयूर के पिता संजय किसी काम के सिलसिले में कुशलगढ़ गए हुए थे। बाद में परिजन मयूर को लेकर सज्जनगढ़ CHC पर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्टाफ ने बच्चे को बांसवाड़ा के लिए रैफर किया। अभी बच्चे की हालत खतरे के बाहर है। तांबेसरा और कुशलगढ़ में पहले भी डॉग बाइट के कई मामले सामने आ चुके हैं।
