राजस्थान में स्कूल की छुटि्टयों पर रोक, दीपावली पर मिड टर्म की छुट्टी भी नहीं होगी

- सिर्फ तीन दिन का सरकारी अवकाश मिलेगा

0
1844

बीकानेर : राजस्थान के शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय करते हुए इस बार दीपावली के आसपास होने वाले मिड टर्म अवकाश को समाप्त कर दिया है। दीपावली पर सरकार की ओर से तय छुटि्टयां होंगी, लेकिन मिड टर्म अवकाश के रूप में दस-पंद्रह दिन की छुटि्टयां इस बार नहीं होंगी। कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई नहीं हुई है। विभाग का कहना है कि लर्निंग लॉस को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा कि प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूल में मिड टर्म अवकाश नहीं हो रहे। आमतौर पर दीपावली से पहले पंद्रह दिन की छुटि्टयां स्कूल में होती रही हैं। माना जा रहा था कि 3 से 13 नवम्बर तक राज्य के स्कूल में छुट्‌टी रहेगी। इस बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि मध्यावधि अवकाश नहीं होंगे।

दीपावली पर सरकारी अवकाश

दीपावली पर इस बार सरकारी अवकाश ही होंगे। दीपावली चार नवम्बर की है। ऐसे में चार से छह नवंबर तक ही अवकाश है। तीन नवंबर तक बच्चों को स्कूल जाना होगा। चार नवंबर को गुरुवार के दिन दीपावली है, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भैया दूज पर अवकाश रहेगा।

ये अवकाश भी नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here