Headlines

ऑटो कंपनी मैनेजर को बस ने मारी टक्कर, 20 फीट तक घसीटा

photo

भीलवाड़ा: सड़क पर खड़े होकर दोस्त से बात कर रहे युवक को निजी बस ने टक्कर मार दी। युवक बस के नीचे आ गया और बस 20 फीट तक घसीट ले गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह भीलवाड़ा में एक ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर था। इस हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। युवक की 5 साल पहले शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। पत्नी के साथ वह भीलवाड़ा में ही रहता था।

तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर

भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया ने बताया कि हादसे में शंभुगढ़ के कानपुरा गांव के रहने वाले 32 साल के रामस्वरूप की मौत हो गई। मृतक भीलवाड़ा में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में मैनेजर था। युवक मंगलवार शाम को यूआईटी ऑफिस के पास सड़क पर अपने दोस्त से बात कर रहा था। दोस्त कार में बैठा था और वह सड़क पर खड़ा था। इस दौरान पीछे से एक तेज स्पीड में एक निजी बस के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इसके बाद भी उसने बस नहीं रोकी। ड्राइवर करीब 20 फीट तक युवक को घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। निजी बस के मालिक ने बस एक कपड़ा फैक्ट्री में लगा रखी है। वह प्रोसेस हाउस में श्रमिकों को लाती और ले जाती है। पुलिस बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को तलाश रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *