Headlines

सांसद कनकमल कटारा की अनुशंसा पर बाँसवाड़ा-डूंगरपुर के विभिन्न मार्गों के लिए 68.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति

कनकमल कटारा

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मन्त्रालय ने बाँसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद कनकमल कटारा की अनुशंसा पर बाँसवाड़ा जिले के विभिन्न मार्गों के लिए केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि कोष के तहत 68.74 करोड़ रु के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मन्त्री नितिन गड़करी ने सांसद कटारा को लिखें पत्र में दी।

उन्होंने बताया कि स्वीकृति के अनुसार बाँसवाड़ा जिले के घाटोल, गनोडा, पालोदा,गढ़ी, आनन्दपुरी और गुजरात बॉर्डर तक की सड़क को चौड़ा करने और उसका सुदृढिकरण के लिए 39.75 करोड़ और डूंगरपुर बाँसवाड़ा जिले के मांडवी धम्बोला, भीलूडागढ़ी, कुशलगढ़, गुजरात से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक पुलियों के निर्माण के लिए 19 करोड़ रु. और भेरूजी मन्दिर से नाहरपुरा रोड कनेला गाँव तक रोड के विस्तार के लिए नौ करोड़ रु की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *