Headlines

असामाजिक तत्वों ने 4 सांडों को गोली मार किया घायल, पुलिस के देरी से आने पर नाराज लोगों ने लगाया जाम

सांडों

भरतपुर : कामां तहसील में कुछ असामाजिक तत्वों ने 4 सांडों को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल सांडों को देखा तो उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 10.45 बजे कामां डीग रोड के अखवाड़ी तिराहे पर जाम लगा दिया, पुलिस ने जाम लगाने वाले 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

सांडों

गोरक्षक धरम शरण ब्रजवासी बाबा ने बताया कि गुरुवार रात दिवाली पर इलाके में जमकर आतिशबाजी हुई थी। आतिशबाजी की आवाज की आड़ में कुछ लोगों ने 4 आवारा सांडों को गोली मार दी। गोली लगने से सांड बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बारे में जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। जिससे गुस्साए लोगों ने कामां डीग रोड पर जाम लगा दिया। जाम पौने ग्यारह बजे लगाया जिसे पुलिस ने करीब 12:15 बजे खुलवाया।

सांडों

जाम से लोग हुए परेशान

लोगों ने मां डीग रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर रखा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जाम को खोलने के लिए समझाइश की, लेकिन लोग आरोपियों को पकड़ने की जिद पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद भी जब लोगों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के एक्शन में आते ही लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *