Headlines

अजमेर के माखुपरा क्षेत्र के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 5 दमकलों ने आग पर काबू पाया

अजमेर के माखुपरा क्षेत्र के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 5 दमकलों ने आग पर काबू पाया

अजमेर: शहर के माखुपरा क्षेत्र के गांव सेदरिया में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अजमेर के माखुपरा क्षेत्र के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 5 दमकलों ने आग पर काबू पाया

आदर्श नगर थाने की ASI भूरी सिंह ने बताया कि थाने पर सेंद्रीया गांव में कबाड़ गोदाम के अंदर आग लगने की सूचना दी गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो भीषण आग लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार यह गोदाम रामस्वरूप नाम के व्यक्ति का है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगी गई। आग की सूचना पर तकरीबन 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यहां प्लास्टिक होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था। हालांकि फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *