Headlines

पाकिस्तान में गिर सकती है इमरान सरकार, विपक्ष ला रहा है अविश्वास प्रस्ताव

पाकिस्तान में गिर सकती है इमरान सरकार, विपक्ष ला रहा है अविश्वास प्रस्ताव

इस्लामाबाद: चीन दौरे से वापस आते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आने पर पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने मिलकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। विपक्ष का दावा है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान इमरान खान की सरकार गिर जाएगी।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक बिलावल भुट्टो और नवाज शरीफ की पार्टी ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान डेवलपमेंट मूवमेंट नामक गठबंधन बनाया है। गठबंधन के नेता फजलुर रहमान ने कहा है कि हमने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। सरकार को समर्थन दे रहे कुछ नेता भी हमारे संपर्क में हैं। 2021 में भी इमरान सरकार के खिलाफ नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, लेकिन इमरान सरकार एक वोट से बच गई थी।

बिलावल भुट्टो ने ट्वीट के जरिए इमरान खान पर निशाना साधते हुए लिखा कि अधिकांश विपक्षी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष में है। इमरान सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। जल्द ही संसद में भी सरकार अपना विश्वास खो देगी। इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता मरियम नवाज ने दावा किया था कि जल्द लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *