Headlines

मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. राजकुमार, पूर्व मंत्री रिणवा व सराफ, विधायक हाकम अली फाल्गुन की मस्ती में झूमे

f381e245 7900 47d7 9666 2fb67f057638

फतेहपुर/ नवलगढ़। राजस्थान के शेखावाटी जनपद में इन दिनों होली की मस्ती पूरे शबाव पर है। चंग- ढप की थाप पर धमाल के मीठे बोल पूरे शेखावाटी अंचल में सुनाई दे रहे हैं। फाल्गुन का महीना हो और लोकगीतों की बहार हो तो भला कौई झूमे बिना कैसे रह सकता हैं। कुछ ऐसा ही नजारा था शनिवार को।

मुख्यमंत्री सलाहकार, पूर्व मंत्री, विधायक नाचते , गाते और ठुमके लगाते दिखाई दिए। फतेहपुर में होली की धमाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा खुद होली गीत गाते नज़र आ रहे हैं तो पूर्व मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ व स्थानीय विधायक हाकम अली खान लोकगीतों पर जमकर नाचे। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा ने न केवल ढप बजाया, बल्कि गायक कलाकारों के साथ फागुन के गीतों की लंबी टेर भी लगाई।

फतेहपुर के बिंदल कुलदेवी मंदिर में आयोजित फागोत्सव में
भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, कांग्रेस विधायक हाकम अली खान व पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में चंग की धाप पर विधायक हाकम अली खान व कालीचरण सराफ को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। वही पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने लोकगीत की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मुश्ताक नजमी, शहर कोतवाल उदय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में प्रवासी लोग भी मौजूद रहे।

नवलगढ़ में उप जिला अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत कराने की घोषणा के बाद नवलगढ़ पहुंचे सीएम सलाहकार विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा का अस्पताल परिसर में चिकित्सकों द्वारा अभिनंदन पर फागोत्सव कार्यक्रम का भी हुआ। जिसमें हरनन्दा शर्मा एंड पार्टी, बल्ली मोहनबाड़ी एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सीएम सलाहकार डॉ. शर्मा भी चंग बजाने और धमाल गाने से अपने आपको नहीं रोक पाए। वे चंग बजाने लगे तो प्रधान, चेयरमैन ओ चिकित्सक झूमने लगे। कवि हरीश हिंदुस्तानी ने काव्य रचना प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *