आदित्या लवनिया “सन्नी” विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

विप्र फाउंडेशन

भरतपुर : विप्र फाउंडेशन राज. जोन-1 भरतपुर के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा की अनुशंसा व जोनल प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय व प्रदेश संघठन मंत्री शान्तनु पाराशर की सहमति से प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ देवाशीष भारद्वाज द्वारा विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D (युवा प्रकोष्ठ) में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भरतपुर निवासी आदित्या लवनिया “सन्नी” को नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) देवाशीष भारद्वाज ने कहा कि नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्या लवानिया प्रदेश संगठन की रीति-नीति व निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *