झुंझुनू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की सीकर जिला टीम ने गुरुवार को झुंझुनू में एक क्लर्क को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी के पुलिस निरीक्षक सुरेश चन्द ने बताया कि नाहर सिंह पुत्र मांगू सिंह निवासी कुमास पुलिस थाना मंडावा जिला झुंझुनू ने एसीबी के सीकर कार्यालय में परिवाद दर्ज करवाया कि राजस्थान स्टेट गंगानगर सुगर मिल्स लिमिटेड के झुंझुनू कार्यालय में कार्यरत सहायक लेखा लिपिक बलराम पुत्र हनुमाना राम उम्र 27 साल निवासी मीठड़ी जिला नागौर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए परिवादी के पूर्व में आवंटित दुकान की शराब उठाने के लिए जमा करवाए गए रुपए वापस दिलाने के लिए पांच हजार देने की मांग कर रहा है।
ACB की टीम ने परिवादी के परिवाद की तस्दीक कर प्रकरण सही पाया। एसीबी की टीम ने आज आरोपी बलराम सहायक लेखा लिपिक राजस्थान स्टेट गंगानगर सुगर मिल्स लिमिटेड झुंझुनू को पांच हजार रूपये की रिश्वत की राशि प्राप्त कर अपने पहनी हुई पेंट की जेब में रखने पर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जाकर रिश्वत राशि बरामद गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम में पुलिस निरीक्षक सुरेश चन्द, सहायक उपनिरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
