Headlines

एसीबी ने सिवाना पंचायत समिति का जेटीए रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर: बाड़मेर जिले में शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पंचायत समिति-सिवाना के कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए.) को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसकी फर्म द्वारा किये गए विभिन्न विकास कार्यों की मजदूरी एवं बकाया बिलों की राशि के भुगतान की एवज में पंचायत समिति सिवाना का कनिष्ठ तकनीकी सहायक देवेन्द्र मालवीय पंचायत समिति के अधिकारी/कर्मचारियों के कमीशन के रूप में एक लाख रुपए की राशि मांग रहा है।
एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र मालवीय को परिवादी से एक लाख रूपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *