जालौर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज जालौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपावली से पूर्व आहोर के एसडीएम मांसिंगाराम जांगिड़ को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। ACB ने आरोपी को फोतगी मुयुटेशन अपील का ऑर्डर करने के एवज में 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। ACB डीआईजी कैलाश विश्नोई के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। एसीबी DG बीएल सोनी, ADG दिनेश एमएन के निर्देशन पर कार्रवाई हुई।
