चौमूं। मुख्यमंत्री के नवनियुक्त सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा का चौमूं में भव्य स्वागत किया गया। डॉ. शर्मा जयपुर से नवलगढ़ जाते समय चौमूं के राधास्वामी बाग तिराहे पर पहुंचे चौमूं विधानसभा के यूवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुज आत्रेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ राजकुमार शर्मा का उन्हें माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा स्वागत के लिए एकत्रित युवाओं ने जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव महेंद्र लांबा, पार्षद उत्तम गोठवाल, पार्षद कन्हैयालाल थावरिया, पार्षद संजय योगी, पार्षद महेश मीणा, पार्षद सूरज बिंवाल, युवा कांग्रेस नेता सोहन सैनी, मनीष शर्मा, शरद शर्मा,महावीर लालानी, मनोज मीणा, मुकेश चौपड़ा, मुकुल हरितवाल, गोपाल प्रजापत, पवन मीणा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
