नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने गंगा में तैरते मिले शवों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है।’ राहुल ने बिना नाम लिए सीधे पीएम मोदी पर तंज किया है।
जो कहता था गंगा ने बुलाया है,
उसने माँ गंगा को रुलाया है। pic.twitter.com/ArGeuxVmEN— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 15, 2021
राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है। जिसमें दावा किया गया है कि गंगा किनारे 1140 किमी में 2 हजार से ज्यादा शव मिले हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि कानपुर के शेरेश्वर घाट पर आधा किमी के एरिया में ही 400 लाशें दफन हैं।
