West Bengal में 16 मई से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन

Lockdown extended till 15 June in Maharashtra, restrictions will continue

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 16 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है। 16 मई से बंगाल में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। किराने और सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे (सिर्फ 3 घंटे) तक खुलेंगी। जबकि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक खुलेंगे। लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। लोकल ट्रेन, बस सेवा भी बंद रहेगी। सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।

हाल ही में संपन्न चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी ने 5 मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी दिन उन्होंने बंगाल (West Bengal) में 10 दिनों के लिए कई प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। अब इन प्रतिबंधों को बढ़ाकर 30 मई तक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *