Headlines

खाचरियावास का दर्द छलका: बोले – कभी जहर के घूंट भी पीने पड़ते हैं

उदयपुर: उदयपुर दौरे पर गए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पार्टी में कभी जहर के घूंट भी पीने पड़ते हैं। तो कभी बड़ा दिल रखना पड़ता है। इसलिए अब हमें भी राजस्थान की सरकार को 5 साल तक जन भावनाओं के अनुरूप चलाना चाहिए। तभी आम जनता को राहत मिल पाएगी।

खाचरियावास सचिन पायलट पर किसी तरह कि टिपण्णी करने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में डेमोक्रेसी है। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन पायलट साहब ने अब तक सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। जिसे जारी रखने के लिए अब हम सब को मुख्यमंत्री गहलोत का साथ देना चाहिए।

बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

उदयपुर पहुंचे प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महामारी के इस संकट के वक्त में भी भाजपा के नेता अपने घरों से बाहर नहीं निकले। जबकि जनता ऑक्सीजन, वैक्सीन और रेनडिसीविर के लिए परेशान हो रही थी। जिसका खामियाजा कई बेकसूर लोगों को जान गवा कर उठाना पड़ा है। खाचरियावास महंगाई के खिलाफ भी मोदी सरकार पर भड़के और पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर भी सरकार को लपेटे में लिया।

राम के नाम पर चंदा खा गई भाजपा

परिवहन मंत्री ने कहा कि बीजेपी राम के नाम पर राजनीति करती है। लेकिन बीजेपी की राजनीति सिर्फ वोटों की फसल काटने के लिए है। जबकि हकीकत में बीजेपी के नेता राम मंदिर के नाम पर चंदा खा गए हैं। जिसे देश दुनिया ने देखा है। लेकिन अब जनता BJP को कभी माफ नहीं करेगी। क्योंकि BJP ना RAM राम की सगी है, ना कृष्ण की सगी है। बीजेपी सिर्फ वोट की सगी है। जो देश के संविधान को भी नहीं मानती।

जनता बीजेपी की सच्चाई समझ चुकी है

खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान बीजेपी कई खेमों में बंट चुकी है। जहां राजनेता अभी से मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होगा। क्योंकि जनता बीजेपी की सच्चाई समझ चुकी है। खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में भी सब कुछ ठीक है लेकिन बीजेपी के नेता अपनी लड़ाई छुपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *