Headlines

IPS Balaji Srivastav को मिला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 1988 बैच के IPS बालाजी श्रीवास्तव (IPS Balaji Srivastav) को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। मौजूदा पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के बाद 1 मार्च, 2020 को पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला था।

IPS बालाजी श्रीवास्तव (IPS Balaji Srivastav) पहले पोंडीचेरी के पुलिस महानिदेशक थे और वर्तमान में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (विजिलेंस) हैं। बालाजी कुछ साल पहले दिल्ली लौटने से पहले रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में थे। उन्होंने मिजोरम के महानिदेशक और दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।

IPS बालाजी श्रीवास्तव की नियुक्ति के गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि वह एक नियमित पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

Read More: Jammu Drone Attack : ड्रोन अटैक के बाद PM का करीब 2 घंटे तक मंथन, शाह-राजनाथ और डोभाल भी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *