Headlines

हाई-वोल्‍टेज मुकाबले में शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी शिकस्‍त

didi

रुझानों के मुताबिक बंगाल में टीएमसी को मिला बहुमत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधान सभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। बंगाल में टीएमसी को बहुमत हासिल हो चुका है। नंदीग्राम सीट पर पुनर्मतगणना के बाद भाजपा के शुभेन्दु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को 1957 वोटो से हरा दिया है।

वही ममता बनर्जी ने इस हार को स्वीकार करते हुए कहा कि नंदीग्राम में क्या हुआ उसे भूल जाइये, बंगाल में टीएमसी ने जीत दर्ज की हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाउंगी।

शुभेन्दु अधिकारी ने रोमांचक तरह से दर्ज की जीत:
लास्ट राउंड (Last Round) तक शुभेन्दु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच मुकाबला बेहद रोचक रहा। कभी ममता बनर्जी बढ़त बना ले रहीं थीं, तो कभी शुभेन्दु अधिकारी आगे निकल जाते थे। आखिरकार 1953 वोटों से शुभेन्दु अधिकारी ने ममता को मात दी है।

बता दें कि बंगाल में आज दिन से ही सबकी निगाहें नंदीग्राम सीट (Nandigram Seat) पर लगी थीं। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि यहां से प्रदेश के दो सबसे कद्दावर नेता ममता बनर्जी और शुभेन्दु अधिकारी आमने-सामने मैदान में उतरे हुए थे।

नंदीग्राम सीट पर एक दशक से TMC का कब्जा :
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर (East Medinipur) जिले में आने वाली नंदीग्राम विधानसभा सीट पर एक दशक से ज्यादा समय तक टीएमसी का कब्जा रहा है। वर्ष 2016 में नंदीग्राम में कुल 87 प्रतिशत वोट पड़े. 2016 में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) से शुभेन्दु अधिकारी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अब्दुल कबीर सेख को 81230 वोटों के भारी मार्जिन से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *