Headlines

Covid-19: हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन

Covid-19: One week complete lockdown in Haryana (हरियाणा लॉकडाउन ) |ImpactVoice

नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हरियाणा ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। हरियाणा(Haryana) सरकार में मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया है कि 3 मई से अगले सात दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को ही सरकार ने 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी।

हरियाणा सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके। अभी वहां हालात पूरी तरह से बेकाबू होने लगे हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को ही हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,588 नए मरीज मिले थे। 125 लोगों की मौत हुई थी।

हरियाणा में अब तक 5,01,566 मामले सामने आ चुके हैं और 4,341 मरीजों की जान जा चुकी है। यहां एक्टिव केसेस की संख्या 1,02,516 पहुंच गई है।

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने की शुरुआत कर दी है। ओडिशा ने आज ही अगले 14 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वहीं, दिल्ली में भी लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। राजधानी में अब 10 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में भी रोज शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू है। राजस्थान में भी लॉकडाउन 14 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

Read More: हाई-वोल्‍टेज मुकाबले में शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी शिकस्‍त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *