कोलकाता : बीजेपी ने नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करूंगा। मैं सरकार को सकारात्मक प्रयासों के लिए मदद करूंगा, लेकिन राज्य में हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाऊंगा।
Overwhelmed to have been nominated by my Party as the Leader of Opposition in the Bidhan Sabha.
I thank the @BJP4India & @BJP4Bengal Leadership for reposing their faith in me.
Will hold the Govt accountable and defend the rights and interests of the great People of West Bengal. https://t.co/uSjzRBScNO
— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) May 10, 2021
पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित बीजेपी विधायक दल की बैठक में नंदीग्राम से विजयी हुए शुभेंदु अधिकारी को सर्वानुमति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और महामंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। बीजेपी ने बंगाल में अपना विधायक दल का नेता चुनने के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी।
