जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज दोपहर अचानक वायुमार्ग से दिल्ली चले गए। समझा जाता है कि वे आला नेताओं के बुलावे पर उनसे चर्चा करने गए हैँं,क्योंकि कल से प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन का दौरा होना है। संभवत: उसके पहले कांग्रेस के आला नेता पायलट से मंत्रणा करना चाहते हैं। माकन हो या वेणुगोपाल दोनों की जयपुर यात्रा के दौरान पायलट से सीधे कोई मंत्रणा नहीं हुई है। पहले भी पायलट की इन नेताओं से दिल्ली में ही संवाद होता रहा हैं।
जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद राजस्थान के लिए किस तरह का रोड मैप तैयार किया गया हैं। उस पर पायलट से चर्चा हो सकती हैं। इसके अलावा मंत्रिमण्डल में शामिल किए जाने वाले चेहरों के नाम भी लिए जा सकते हैंं,क्योंकि पायलट खेमे से किसे मंत्री बनाया जाएगा इसके पत्ते खुले नहीं हैं।
ये भी पढ़िए: कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी कल से, हटाए जाने वाले मंत्रियो का ठीकरा विधायकों के सिर फोड़े जाने की तैयारी

सूत्रों ने बताया कि पायलट से चर्चा के बाद ही पायलट जयपुर के लिए रवाना होंगे। हालांकि, पायलट ने अपने इस दौरे के बारे में समर्थक विधायकों से भी कोई खास चर्चा नहीं की। पहली बार ऐसी कवायद चल रही है ताकि गहलोत-पायलट के बीच बनी दूरियों को किसी भी सूरत में पाटा जा सके। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस आलाकमान के फैसले को शिरोधार्य बता गेंद कांग्रेस आलाकमान केे पाले में डाल ही चुके हैं। पायलट सुलह फार्मूले पर राजी हो पाते है अथवा नहीं उसी पर सारा मामला अब टिका हुआ हैं।
