Headlines

कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी कल से, हटाए जाने वाले मंत्रियो का ठीकरा विधायकों के सिर फोड़े जाने की तैयारी

जयपुर। मंत्रिमण्डल से किसे हटाना है? किस मंत्री की कैसी परफोरमेंस है इसके लिए कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी की जाएगी। यानी हटाने वाले मंत्रियों का ठीकरा विधायको की रायशुमारी ने नाम फोडऩे की कार्ययोजना है। इसी रायशुमारी के लिए कल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन अपने सहयोगी सचिवों के साथ जयपुर पहुंच रहे हैं। इस रायशुमारी के लिए माकन आज रत ही जयपुर पहुंच जायेंगे।

माकन के तय कार्यक्रम के अनुसार कल वे सुबह दस बजे से विधायकों की रायशुमारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रायशुमारी का काम विधानसभा की मुख्यमंत्री कक्ष में होगा। पहले दिन जयपुर,कोटा व भरतपुर के विधायक मिलेंगे पहले दिन रात आठ बजे तक यह सिलसिला चलेगा। 29 तारीख को जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर के विधायकों की रायशुमारी का समय रहेगा। यह 10 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर विधायकों का डीनर रखा गया हैं। प्रत्येक विधायकों को 7 मिनट का समय दिया जाएगा।

ये भी पढ़िए: पायलट अचानक दिल्ली गए, माकन की जयपुर यात्रा से पहले कांग्रेस के आला नेताओं से चर्चा की उम्मीद
रायशुमारी के बाद मंत्रिमण्डल फेरबदल में यह हो सकता हैं

कांग्रेस व समर्थित निर्दलीय विधायकों के साथ होने वाली इस रायशुमारी अपनी जगह पर जो जानकारी छनकर आ रही है वह यह है कि 4 से 5 मंत्रियों को हटाने का इरादा है जिन्हें विधायकों की रायशुमारी से जोड़ दिया जाएगा। जहां तक मंत्रिमण्डल फेरबदल का सवाल है उसमें 8 से 9 मंत्री लिए जाएंगे। इसमें दो बसपा से आए विधायक और दो निर्दलीयों को मौका दिए जाने की चर्चा हैं। इसके अलावा बाकी बचे पदों में से तीन से चार मंत्री सचिन पायलट खेमे को मिल सकते हैँं। बाकी मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों में सेे मौका देंगे। कांग्रेस के किन विधायकों को मौका मिलेगा अभी साफ नहीं हैँ,लेकिन कुछ नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री भी बनाएं जा सकते हैं

जानकार सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा हैं। उप मुख्यमंत्री बनेंगे तो दो बनाएं जा सकते हैं। इसमें एक पायलट खेमे से हो सकता है। उपमुख्यमंत्री में सीएम खेमे से तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी का नाम सबसे प्रमुखता पर हैं। पायलट खेमे से कौन मंत्री बनेेंगे इसके उन्होंने पत्ते नहीं खोले हैं।

संगठन को लेकर भी होगी विधायकों से चर्चा

मंत्रियो के कामकाज के अलावा संगठन पर भी विधायकों से चर्चा होगी। माना यह जा रहा है कि जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कांग्रेस में तीन से चार कार्यकारी प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन नेताओं को राजी किया जा सकता है जिन्हें सत्ता में भागीदारी नहीं मिल सक रही। इसमें कुछ नाम मंत्रिमण्डल से हटाए गए मंत्रियों के भी हो सकते है ताकि उनका पुर्नवास हो जाए। राजनैतिक नियुक्तियों का जहां तक सवाल है वह राय भले ही विधायक अपनी रख दे बाकी नियुक्तियां तो उन बचे हुए नेताओं को दी जाएगी जो सत्ता व संगठन में नियुक्ति से वंचित रह गए और उनकी नाराजगी पार्टी संगठन को भविष्य में भारी पड़ सकती हैं।

कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी कल से, हटाए जाने वाले मंत्रियो का ठीकरा विधायकों के सिर फोड़े जाने की तैयारी कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी कल से, हटाए जाने वाले मंत्रियो का ठीकरा विधायकों के सिर फोड़े जाने की तैयारी

कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी कल से, हटाए जाने वाले मंत्रियो का ठीकरा विधायकों के सिर फोड़े जाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *