भाजपा ने कटारिया को किया ‘क्वारेंटाइन’

0
944

जयपुर। महाराणा प्रताप पर दिए गए विवादित बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बाद अब BJP ने कटारिया को मतदान से पहले ही किनारे कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक होने के बावजूद कटारिया को अंतिम दिनों में चुनाव प्रचार नहीं करने दिया गया। इसके बाद BJP ने अपने चुनावी पोस्टर से भी कटारिया को बाहर कर उदयपुर में ‘सियासी क्वारेंटाइन’ कर दिया है।

BJP ने बदली रणनीति

राजस्थान में गुलाबचंद कटारिया BJP के कद्दावर नेताओं में शामिल होने के साथ अपने आक्रामक और जोशीले भाषणों के लिए जाने जाते हैं। उनके महाराणा प्रताप पर दिए विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया था। प्रदेशभर में जनता में कटारिया के खिलाफ काफी आक्रोश बढ़ गया था। ऐसे में BJP को उपचुनाव में राजपूत मतदाताओं के नाराज होने का डर सता रहा था। इसे लेकर बीजेपी ने रणनीति में बदलाव करते हुए गुलाबचंद कटारिया को घर बैठा दिया, ताकि मतदान से पहले विवादित मुद्दे को शांत किया जा सके।

वहीं अब मतदान से पहले कटारिया BJP के पोस्टर से गायब हो चुके हैं, जो अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

दो बार माफी मांग चुके हैं कटारिया

गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप पर दिए गए विवादित बयान के बाद दो बार माफी मांग ली गई है, बावजूद इसके प्रदेश भर में कटारिया का विरोध जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here