असम से जयपुर आये कांग्रेस गठबंधन के 20 प्रत्याशी वापस लौटे

0
710
asam ke sath dr raghu sharma mile cm gehlot se

जयपुर। असम के कांग्रेस गठबंधन के 20 प्रत्याशी सप्ताहभर बाद ही जयपुर से वापस गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। ये सभी प्रत्याशी स्पाइसजेट की फ्लाइट से दोपहर 12:35 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। हालांकि बताया जा रहा था कि 2 मई तक चुनाव परिणाम आने तक इन प्रत्याशियों को जयपुर में रखा जाएगा। इसी वजह से जयपुर में होटल में इन प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की गई थी।लेकिन अब बाड़ेबंदी को बीच में ही खत्म करते हुए प्रत्याशियों को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया है। असम के विधायक प्रत्याशीगण मुख्य मंत्री आवास में मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की |

असम के प्रत्याशियों ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वे चुनाव के बाद थकान मिटाने के लिए राजस्थान में भ्रमण करने आए थे। यहां अजमेर दरगाह में जियारत की, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। भ्रमण के बाद अब वापस गुवाहाटी जा रहे हैं।

प्रत्याशियों ने असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया:
प्रत्याशियों ने असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। विधायक प्रत्याशियों को एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, सहित कई नेता पहुंचे। महेश जोशी ने कहा कि भाजपा द्वारा विधायक प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त का डर है, लेकिन असम के ये प्रत्याशी अपनी मर्जी से आए थे और अपनी मर्जी से ही वापस लौट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here