नई दिल्ली : देश के सबसे अहम मंत्रालयों में से एक रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी अश्विनी वैष्णव को दी गई है। साथ ही उन्हें आईटी और संचार मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा गया है। नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेलवे में सिग्नल विभाग के एक इंजीनियर से मुलाकात की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। विभाग के इंजीनियरों में से एक इंजीनियर ने बताया कि वह उसी कॉलेज से हैं, जिसमें रेल मंत्री पढ़े थे। इस पर रेल मंत्री ने कहा- ‘आओ गले लगते हैं।’
रेल मंत्री वैष्णव ने यह भी कहा, ‘हमारे कॉलेज में जूनियर सीनियर को सर नहीं बॉस बोलते है. तो आप मुझे बॉस बोलेंगे…?’
ये भी पढ़े: अश्विनी वैष्णव एक्शन मोड में, रेल मंत्रालय में होगा काम सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक
पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के जोधपुर के M.B.M से इंजीनियरिंग कॉलेज (मुगनीराम बांगुर मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज, एमबीएम) से पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने स्टाफ से यह भी कहा कि घर जैसा काम करेंगे। मजा आ जाए, ऐसा काम करेंगे। जोधपुर में पैदा हुए वैष्णव 1994 बैच के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे हैं।
ये भी पढ़े: केन्द्रीय मंत्री बने अश्विन वैष्णव मारवाड़ के लाड़ले सपूत
