अश्विनी वैष्णव एक्शन मोड में, रेल मंत्रालय में होगा काम सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक

Ministry of railway ashwini vaishnaw अश्विनी वैष्णव एक्शन मोड में, रेल मंत्रालय में होगा काम सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय में पद भार संभालने के बाद से ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक्शन में हैं। रेल मंत्री ने जिम्मेदारी संभालने के साथ ही पहला काम अपने ऑफिस के काम काज को चुस्त दुरूस्त करने का किया। इसके साथ ही रेल मंत्रालय में कामकाज के घंटों को लेकर बड़ा फैसला किया है कि रेल मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को दो शिफ्ट में काम होगा।

रेल मंत्रालय में होगा काम सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक

रेल मंत्री के इस निर्देश के मुताबिक रेलवे मिनिस्टर कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से 2 शिफ्ट में काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह बजे 7 से शाम 4 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक होगी। यानि रेल मंत्री का ऑफिस सुबह सात बजे से लेकर रात के 12 बजे तक काम करेगा।

कितने कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश

रेलवे मिनिस्टर ऑफ़िस और उससे जुड़े अन्य लोग दो शिफ़्टों में काम करेंगे। ये नियम मोटे तौर पर 20 से 50 अधिकारियों पर लागू होता है। लेकिन आवश्यकता के अनुसार ये संख्या कम-ज़्यादा हो सकती है। समस्त कर्मचारियों को मिलाकर ये संख्या 80 स्टाफ़ तक ही सीमित रह सकती है।

मिशन वर्क मोड में दिखे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश से साफ है कि रेल मंत्री मंत्रालय और अपने कामकाज के घंटे बढ़ाना चाहते हैं और उसके लिए एक नई व्यवस्था बनायी जा रही है। इस आदेश पर रेलवे के उच्च अधिकारियों का कहना है कि मिशन वर्क मोड पर रेलवे को बहुत कुछ करना है, जिसके लिए एक-एक मिनट का समय महत्वपूर्ण है। रेल मंत्री रेलवे के विस्तार और आधुनिकीकरण के काम को आगे बढ़ाने के लिए जोर-शोर से काम करने के लिए कमर कस रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *