Headlines

उत्तराखंड :पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए

उत्तराखंड : उत्तराखंड का पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है। भूकंप का झटका हल्का होने की वजह से अन्य इलाकों में महसूस नहीं किया गया। भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।

19 फरवरी को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

विगत 19 फरवरी को भी इन दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई थी। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए थे। नाचनी में भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई थी। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया था। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया था। बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *