Headlines

फोन टेपिंग जंग: भाजपा ने हाथी को कुत्ते भौंकने वाले पोस्टर लगाए

जयपुर। भाजपा-कांग्रेस में फोन टेपिंग को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब थमने का नाम ही नहीं ले रही। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के पोस्टरों के जवाब में आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कुछ पोस्टर बैनर लगाए हैं। इन बैनर पोस्टरों में शेखावत को हाथी और विरोधियों को कुत्ता बताया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन पेास्टर—बैनर के साथ गजेंद्र सिंह के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। भाजपा कार्यकताओं ने सोमवार को मुख्य सचेतक महेश जोशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय से लेकर सिविल लाइन फाटक तक रैली निकाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सिविल लाइन फाटक की ओर जाने नहीं दिया। इसके बाद सर्किल पर ही महेश जोशी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी नारेबाजी की।

जंग को दिया नया मोड़

इससे पहले जोशी को फोन टेपिंग केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का नोटिस मिलने के बाद उनके समर्थकों ने कल पूरे जयपुर शहर में पोस्टर लगाए थे तो उसके जवाब में गजेंद्र सिंह समर्थकों ने भी बैनर पोस्टर लगाकर जंग को नया मोड़ दे दिया। फोन टैपिंग केस में नोटिस मिलने के बाद सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को भगौड़ा बताते हुए वॉइस सैंपल देने का चेलेंज दिया था। महेश जोशी समर्थक कार्यकर्ताओं ने जयपुर में प्रदर्शन किया और इसके बाद पोस्टर वॉर की शुरूआत कर दी।

ये घमासान और तेज होने के आसार

फोन टैपिंग मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी वार-पलटवार लम्बा चलने के आसार हैं। महेश जोशी सहित कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हैं। उधर गजेंद्र सिंह शेखावत और कई बीजेपी नेता भी फोन टैपिंग को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच सियासी घमासान और तेज होने के आसार बन गए हैं।

शेर-गीदड़ के बाद अब हाथी- कुत्ता

आपको बता दे कि पायलट समर्थक विधायक इंद्राज गुर्जर ने सचिन पायलट को बाहरी बताने वाले निर्दलीय रामकेश मीणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था- जंगल में जब शेर दौड़ता है तो गीदड़ समूह बनाते हैं लेकिन सारे गीदड़ मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते। इसके जवाब में निर्दलीय संयम लोढ़ा ने कहा था- शेर भी जानवर ही होता है। अब गजेंद्र सिंह समर्थकों ने गजेंद्र सिंह को हाथी और विरोधियों को कुत्ता बताकर निशाना साधा है।

पुतले तो हम भी जलवा सकते हैं- जोशी

भाजपा के पुतला दहन के जवाब में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कल तक खुद कह रहे थे कि हंगामा क्यों बरपा और आज खुद पुतला जलवा रहे हैं। पुतले तो हम भी जलवा सकते हैं,लेकिन कोरोना पर्यावरण की शुद्धि के लिए बचना चाहिए। जोशी ने कहा- सच्चाई यह है गजेंद्र सिंह को राजस्थान बीजेपी के नेता नहीं चाहते। पुतले जलवा कर गजेंद्र सिंह शेखावत मेरी बातों को मान्यता दे रहे हैं। एफआईआर में नाम नहीं आया,जिस तरह से मुझे नोटिस दिलवाया गया वह पूरी तरह से गलत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *